Breaking News:Namaste Trump हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!- ट्रंप ने हिंदी में किया ट्वीट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पहुंचने से पहले हिंदी में ट्वीट किया,'हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!' ट्रंप की अगवानी के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आज दोपहर में गुजरात पहुंचेंगे। ट्रंप साबरमती गांधी आश्रम की यात्रा के बाद शहर के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप नामक कार्यक्रम में 1,00,000 से अधिक लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे। मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि ट्रंप आज दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पहुंचने से पहले हिंदी में ट्वीट किया,'हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!' ट्रंप की अगवानी के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आज दोपहर में गुजरात पहुंचेंगे। ट्रंप साबरमती गांधी आश्रम की यात्रा के बाद शहर के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप नामक कार्यक्रम में 1,00,000 से अधिक लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे। मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि ट्रंप आज दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा।